IPL 2026: चेन्नई की ‘सुपर’ जीत, मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

चेन्नई ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। यह सीजन में चेन्नई की चौथी जीत रही। वहीं मुंबई ने 7वीं हार का सामना किया। चेन्नई को जीत दिलाने में रुतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारियों ने अहम योगदान दिया। गायकवाड़ ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाकर 67* रन बनाए। इस पारी में कार्तिक शर्मा ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 40 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54* रनों की पारी खेली‌। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 75 गेंदों में 98 रनों की साझेदारी की। मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बोर्ड पर लगाए थे। चेज में चेन्नई ने 18.1 ओवर में जीत अपने नाम कर ली।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज (3 मई, रविवार) डबल हेडर का दिन है। चार टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले आज खेले जाने हैं। आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होना है। शाम को गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा।