IPL 2026: SRH की रफ्तार में उड़े पंजाब के ‘किंग्स’, हैदराबाद ने लगाई जीत की मुहर, पंजाब की हार की हैट्रिक

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

हैदराबाद ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 33 रन से हरा दिया। आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में हुआ। इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और फिर हैदराबाद ने इशान व क्लासेन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए। जीत के लिए पंजाब को 236 का लक्ष्य मिला, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना पाई। पंजाब किंग्स की इस सीजन में ये लगातार तीसरी हार रही। पैट कमिंस को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज (7 मई, गुरुवार) एक मुकाबला खेला जाएगा। आज आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला शाम को मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा।