उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की आगामी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है।
यह परीक्षा स्थगित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने 9 और 10 मई को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्य रूप से दो विषयों की परीक्षाओं को टाला गया है। इसमें भौतिक शास्त्र व नागरिक शास्त्र परीक्षा शामिल हैं। परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
इस वजह से लिया गया यह फैसला
परीक्षा स्थगित करने का मुख्य कारण दो बड़ी परीक्षाओं की तारीखों का एक साथ टकराना है। जानकारी के अनुसार, 9 और 10 मई को ही ‘उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग’ (UPSSSC) की लेक्चरर भर्ती परीक्षा भी पूर्व निर्धारित है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था। तारीखें एक ही होने के कारण अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा को छोड़ने का संकट खड़ा हो गया था। छात्रों की इस आपत्ति और परीक्षा तिथि बदलने की मांग पर विचार करते हुए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने व्यापक हित में परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया।
उत्तराखंड: UKPSC की ओर से उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित, इस वजह से लिया फैसला