अल्मोड़ा: असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन का असर देवभूमि में भी देखने को मिल रहा है।
बांटी मिठाई
जिस पर आज सोमवार को अल्मोड़ा के मुख्य केंद्र चौघानपाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर जीत का जोरदार जश्न मनाया। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने इसे ऐतिहासिक विजय करार दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और जन-कल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। चौहान ने विश्वास जताते हुए कहा जिस तरह जनता ने अन्य राज्यों में भाजपा को चुना है, उसी तरह आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत की ‘हैट्रिक’ लगाएगी। कैलाश शर्मा ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतिफल है और 2027 के लिए एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। मेयर अजय वर्मा ने जीत को ‘जनता के विश्वास की जीत’ बताया और कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का परिणाम आज परिणामों में दिख रहा है। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की राजनीति की ओर बढ़ रहा है और अल्मोड़ा के कार्यकर्ता इस संदेश को घर-घर तक पहुँचाएंगे।
रहें मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, मेयर अजय वर्मा, ललित लटवाल, रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, महामंत्री प्रकाश भट्ट, राजीव गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, मनीष जोशी, पंकज भाकुनी, कैलाश गुरुरानी, जगदीश चौहान, संजय जोशी, मनोज तिवारी, मनोज सनवाल, मनोज जोशी, मुस्तकीम मालिक, अन्नू भोज, अभय शाह, रक्षित वर्मा, अभिषेक तिवारी, रजा अली, अमित साह, पंकज जोशी, देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, चंदन लाल टम्टा, पीयूष कुमार, आनंद कनवाल, जगत भट्ट, नीरज सांगा, आशीष जोशी, आशीष डोगरा, कृष्ण बहादुर, राहुल कुमार, युवम, हरीश कनवाल, किशन बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, भूपेश गैरा सहित महिला मोर्चा की कमला तिवारी, ममता शाह, मीना नेगी, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, आशा बिष्ट, रेखा आर्या तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और आतिशबाजी के साथ विजय उत्सव मनाया गया।
अल्मोड़ा: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर चौघानपाटा में मना भव्य जश्न, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, वितरित की मिठाई