अल्मोड़ा: अग्निशमन विभाग ने स्कूल में किया मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए बचाव के गुर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आज दिनांक 05.05.2026 को पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड के आदेश के अनुपालन में एसएसपी एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के आदेशानुसार प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा मुकेश चंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में फायर टीम द्वारा केंद्रीय विद्यालय स्यालीधार अल्मोड़ा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल का आयोजन

लीडिंग फायरमैन ओम प्रकाश द्वारा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता को चेक कर उपकरणों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। कृत्रिम आग लगाकर प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के माध्यम से आग को बुझाने का डेमो दिया गया। साथ ही उपस्थित स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।