नैनीताल: एसएसपी मंजुनाथ एक्शन मोड में, अपराधियों में टेंशन

नैनीताल: नैनीताल जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कालाढूंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।


पुलिस की कार्यवाही


पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऐसी महिंद्रा थार को पकड़ा है, जो दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगाकर सड़कों पर दौड़ रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी क्रम में सोमवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में नयागांव तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक काले रंग की महिंद्रा थार आती दिखी। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया, तो चालक ने गाड़ी छोड़कर भागने का प्रयास किया, जिसे मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान जसपाल सिंह उर्फ सोनू (36 वर्ष), निवासी बैलपोखरा के रूप में हुई है।


ऐसे खुला धोखाधड़ी का राज


​जब पुलिस ने वाहन के कागजात मांगे, तो चालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट (UK 04 AF 6111) को ई-चालान मशीन से चेक किया, तो पता चला कि यह नंबर किसी और के नाम पर दर्ज है। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूला कि उसकी थार का असली नंबर UK 12 F 0005 है। उसने अपने साथी प्रभजोत के साथ मिलकर वाहन की मूल नंबर प्लेट बदल दी थी ताकि असली मालिक की नजरों से बचा जा सके और पुलिस को चकमा दिया जा सके।‌ पुलिस ने इस धोखाधड़ी के मामले में आरोपी जसपाल सिंह को धारा 318(4) BNS के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और थाना कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 42/2026 दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपी के फरार साथी प्रभजोत की तलाश में जुटी है।


रहें शामिल


उ.नि. राजवीर सिंह नेगी, अपर उ.नि. जयपाल सिंह, कांस्टेबल अमनदीप सिंह और मनोज द्विवेदी शामिल रहें।