उत्तराखंड: सावधान: चारधाम यात्रा पर साइबर ठगों की नजर,  हेली सेवा और होटल बुकिंग के नाम पर दे रहें झांसा




उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही साइबर अपराधियों का गिरोह भी सक्रिय हो गया है।


साइबर ठगों का जाल


जो श्रद्धा और आस्था की इस यात्रा का फायदा उठाकर ठग फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए श्रद्धालुओं को ठग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में लोगों को विशेष एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। जिनसे सावधान रहने की जरूरत है।

• ​फर्जी वेबसाइट: आधिकारिक पोर्टल से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर यात्रियों को भ्रमित किया जा रहा है।

• ​लुभावने ऑफर: सोशल मीडिया पर 30% डिस्काउंट, ‘लास्ट सीट बुकिंग’ और ‘वीआईपी दर्शन’ जैसे विज्ञापन चलाकर लोगों को फंसाया जा रहा है।

• ​दबाव की रणनीति: खुद को ट्रैवल एजेंट बताकर ये ठग जल्द भुगतान करने का दबाव बनाते हैं।

• ​भुगतान का तरीका: फर्जी क्यूआर कोड या यूपीआई आईडी के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाते ही ये अपराधी अपना फोन बंद कर लेते हैं।