अल्मोड़ा: अल्मोड़ा शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनमानस को राहत पहुंचाने के लिए पूर्व उपाध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन, अधिवक्ता कवीन्द्र पन्त ने जिलाधिकारी और नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन भेजकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
की यह मांग
जिसमें उन्होंने वर्तमान परिवहन सेवाओं को अपर्याप्त बताते हुए ई-रिक्शा के विस्तार और धारानौला से नई सिटी बसें चलाने की मांग की है। अधिवक्ता कविंद्र पन्त ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि वर्तमान में ई-रिक्शा का संचालन केवल शिखर होटल तिराहे से रघुनाथ सिटी मॉल तक ही सीमित है। इससे शहर की एक बड़ी आबादी इस किफायती सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रही है। कवीन्द्र पन्त (एडवोकेट), भूतपूर्व उपाध्यक्ष व भूतपूर्व उपसचिव जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा ने कहा कि शहर का विस्तार हो रहा है, ऐसे में परिवहन सुविधाओं का दायरा भी बढ़ना चाहिए। धारानौला और माल रोड के ऊपरी-निचले हिस्सों में रहने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और छात्रों को ई-रिक्शा और बस सेवा न होने से परेशानी होती है।
उन्होंने निम्नलिखित रूटों पर ई-रिक्शा संचालन की मांग की है।
• अपर माल रोड: पाण्डेखोला तिराहे से करबला तिराहे तक।
• लोअर माल रोड: पाण्डेखोला तिराहे से बेस तिराहे तक।
• धारानौला मार्ग: करबला तिराहे से सिकुड़ा बैंड तक।
•
धारानौला क्षेत्र के लिए सिटी बस सेवा की जरूरत
शिकायत पत्र में इस बात पर जोर दिया गया है कि वर्तमान में सिटी बसें केवल शिखर होटल से कलेक्ट्रेट के बीच चलती हैं, जिससे धारानौला क्षेत्र के निवासियों को भारी असुविधा होती है। जनहित को देखते हुए धारानौला स्टेशन से दो अतिरिक्त सिटी बसें इन मार्गों पर चलाने का प्रस्ताव दिया गया है।
• रूट-1: धारानौला से करबला, बेस अस्पताल, लोअर माल रोड, पाण्डेखोला होते हुए विकास भवन व कलेक्ट्रेट तक।
• रूट-2: धारानौला से सिकुड़ा बैंड, एनटीडी, शैल बैंड, पाण्डेखोला होते हुए कलेक्ट्रेट तक।
अल्मोड़ा: शहर में ई-रिक्शा का दायरा बढ़ाने और धारानौला से सिटी बस संचालन की उठी मांग, अधिवक्ता कविंद्र पन्त ने डीएम को सौंपा ज्ञापन