आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 12 मई 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​दिन बहुत भाग्यशाली रहेगा। जिस काम को करने की सोचेंगे, उसे ठीक से कर पायेंगे। आप जितना सोचेंगे उसके हिसाब से प्रबंध भी कर पायेंगे। आज कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, जिस पर आप चाहें तो उस पर काम कर सकते हैं। हानि लाभ का फैसला आप स्वयं करें। कारोबारी यात्रा कर सकते हैं परन्तु लम्बी दूरी की यात्राएं नहीं करें। भागीदारी के मामले लाभ देंगे। आपका औसत लाभ अच्छा रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बड़े कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। कामकाज का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। दोपहर बाद बिलकुल भी समय नहीं मिलेगा और कार्यक्रमों में भी आप समय पर नहीं पहुंच पायेंगे। यात्रा लाभकारी हो सकती है। घर के वातावरण को सुधारने के लिए आप प्रयास तो खूब करेंगे परन्तु आधी ही सफलता मिलेगी।वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें हो सकती है। धन‌ लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ आपको कोई लाभ दिला सकता है। मन में बहुत शांति रहेगी। किसी शुभ समाचार की प्रतीक्षा में समय बितायेंगे। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और मिल बैठ कर एक-दो निर्णय करने का अवसर मिलेगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है, उनका कार्य कौशल और उनका कार्य सम्पादन उच्च कोटि का रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धैर्य रखें। संतान की सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। नौकरी में वर्कलोड बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत तरक्की का मार्ग प्रशस्त करेगी। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा, हालांकि किसी को उधार देने से बचें। लव लाइफ में छोटी-मोटी गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बातचीत में स्पष्टता रखें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। दिन आपके लिए भाग्य में वृद्धि करने वाला होगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में नई शुरुआत या जॉब चेंज के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में जोखिम लेना कल फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। फिटनेस पर ध्यान दें, दिन ऊर्जा से भरा रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी बरतने का है। आर्थिक हानि से बचने के लिए निवेश टालना ही बेहतर होगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, विशेषकर पेट संबंधी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन आपके लिए सुखद रहेगा। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है।‌ नौकरी में आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं।‌ पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता और आकर्षण रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता हैं। भाग्य का साथ मिलने से कार्य पूर्ण होते रहेंगे। करियर में चल रही प्रतिस्पर्धा में आप जीत हासिल करेंगे। मेहनत का फल प्रमोशन या वेतन वृद्धि के रूप में मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको आपके काम को सराहा जाएगा। किसी खास योजना पर आपको काम करने के मौका मिलेगा। दिनभर कुछ नया करने का प्रयास जारी रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होगा। कोई नई डील आपको मिल सकती है।  मान सम्मान में वृद्धि होगी। आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा। धन लाभ के मौकों में विस्तार देखने को मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज के दिन आपको आपसी प्रेम और विश्वास में बढ़ा हुआ होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी और दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय भी बढ़ेगी। वाहन सुख में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्म संयत रहें। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता के लिए प्रयास करें। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन मिल सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा।तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय के स्रोत बनेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।