उत्तराखंड: प्रतिष्ठित वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून ने विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत ग्रुप-सी के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पदों पर भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 91 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
केवल 10वीं पास के लिए
• पद का नाम: एमटीएस (MTS – Multi-Tasking Staff)
• कुल पद: 45
• योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
12वीं पास युवाओं के लिए
• लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC): 08 पद (12वीं पास + टाइपिंग आनी चाहिए)।
• फॉरेस्ट गार्ड: 07 पद (12वीं विज्ञान/Science से पास)।
• टेक्निकल असिस्टेंट: 04 पद (12वीं विज्ञान से 60% अंकों के साथ)।
• स्टेनो/स्टोर कीपर: 07 पद (12वीं या ग्रेजुएशन)।
डिप्लोमा या ITI वालों के लिए
• टेक्नीशियन (Field/Lab): 20 पद
• योग्यता: संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
• आवेदन शुरू होने की तिथि: 06 मई, 2026
• आवेदन की अंतिम तिथि: 03 जून, 2026
पदों का विवरण और योग्यता
संस्थान ने एमटीएस से लेकर टेक्निकल असिस्टेंट तक के पदों के लिए योग्यता के अलग-अलग मापदंड निर्धारित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार FRI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3 जून 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।