उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, इन जिलों में तेज हवाएं-बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली। पहाड़ों में ठंडी हवाओं और बदलते मौसम के बीच लोगों को जहां गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश, तेज हवाओं और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 4500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने येलो देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।