आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 17 मई 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​दिन मान-सम्मान और सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नई नौकरी या इंटरव्यू से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में लाभ होगा। आर्थिक मामलों में आज सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। परिवार में माहौल सुखद रहेगा और घर के बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन आनंद और सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप घर की जरूरतों और आरामदायक चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिसे आप पूरी लगन से निभाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। किसी जरूरी काम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।‌ धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धैर्य रखें। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज का दिन संतुलन बनाकर चलने का रहेगा। आय और खर्च दोनों बराबर रह सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर की साज-सज्जा और खरीदारी पर खर्च कर सकते हैं।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें और विवादों से बचें। दिन भागदौड़ भरा रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है। यदि आप नई संपत्ति खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो दिन शुभ है। व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज हर काम धैर्य और समझदारी से करना होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी और अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।‌ आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा।‌

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे और नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। निवेश के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। शेयर बाजार या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और साथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में उन्नति के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज संभलकर चलने की जरूरत है। व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और अच्छी कमाई होने के संकेत हैं। नई योजना में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से आर्थिक लाभ भी संभव है। परिवार में खुशियां आएंगी। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा। मन‌ प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को कर्ज या निवेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार में ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत वाला रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी रखें। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज का दिन अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे और मानसिक शांति बनी रहेगी। साझेदारी में व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ईमानदारी और मेहनत से काम करना होगा, जिससे भविष्य में फायदा मिलेगा। संतान की शिक्षा या करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धन लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और नई योजनाएं सफल साबित होंगी। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में प्रगति के संकेत हैं। परिवार में शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। संतान के विवाह या भविष्य से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। आज का दिन नए अवसर और सफलता लेकर आएगा। करियर और कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज जोखिम भरे कार्यों से बचना बेहतर रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।