अल्मोड़ा: जिले में राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही।
अलर्ट मोड पर पुलिस
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। SSP चंद्रशेखर घोडके ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी कर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और लगातार निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी की प्रमुख बातें
• सघन चेकिंग: सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की HHMD के माध्यम से सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की गई।
• इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रोक: यह सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग की गई कि कोई भी परीक्षार्थी केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स न ले जा सके।
• CCTV से निगरानी: परीक्षा केंद्रों पर CCTV और अन्य कैमरों के जरिए लगातार नजर रखी गई।
• LIU और SOG सक्रिय: परीक्षा को प्रभावित करने वाले संदिग्ध तत्वों पर जनपद की LIU और SOG टीमों ने सतर्क दृष्टि बनाए रखी।
• अफवाहों पर नजर: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक या झूठी खबर और अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।
• अधिकारियों का निरीक्षण: जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।