IPL 2026: ​RCB की महाजीत: गुजरात को 92 रनों से हराकर फाइनल में मारी एंट्री

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। जो अब फाइनल की ओर बढ़ रहा है।

आरसीबी फाइनल में

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार (26 मई) से शुरू हुआ। अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम की भिड़ंत पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस (जीटी) से हुई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को खेला गया। पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जिसमें गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बनाए। गुजरात टाइटंस 19.3 ओवर में 162 रन पर आउट हुई। वहीं गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर के विजेता से क्वालिफायर-2 में 29 मई को भिड़ेगी। एलिमिनेटर बुधवार (27 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।