दुनिया से आए दिन ऐसी खबरें सामने आती है जो आश्चर्यचकित कर देती है। वही दूसरी ओर कुछ खबरें अजब गजब और चौकाने वाली होती है, तो कुछ सोशल मीडिया में आते ही छा जाती है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है।
महिला ने एक खूबी की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब किया अपने नाम-
अमेरिका के कनेक्टिकट की रहने वाली 31 वर्षीय सामंथा रैम्सडेल ने महिला वर्ग में दुनिया में सबसे बड़ा मुंह होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जिसमें डॉक्टर ने उनके मुंह का आकार नापा और डॉक्टर की पुष्टि के बाद उन्हें यह खिताब दिया गया है। यह महिला 6.52 सेमी यानी 2.56 इंच चौड़ा मुंह खोल सकती है।
दुनियाभर मे मिली लोकप्रियता-
जिसके बाद सामंथा रैम्सडेल की इस खूबी की वजह से वह दुनियाभर में फेमस हो चुकी हैं। वही अपनी आए दिन सोशल मीडिया में वीडियो भी शेयर करती रहती है, जो सच में गजब आश्चर्य कर देने वाले होते हैं। सामंथा रैम्सडेल एक बार में ही पूरा सेब अपने मुंह में डालकर खा सकती है।