अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग समर कैंप में गूंजे उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र, विद्यार्थियों ने सीखा ढोल-दमाऊ बजाना

अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में 7 दिवसीय भारतीय भाषा कैंप एवं समर कैंप के तीसरे दिन स्थानीय वाद्य यन्त्रों ढ़ोल, दमाऊ और हुड़का बजाने का अभ्यास कराया गया।

दी यह जानकारी

इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने स्थानीय वाद्य यन्त्रों को संरक्षित रखने और संगीत के सकारात्मक प्रभावों के बारे मे बताया l इस अवसर पर गायन,नृत्य और एपण प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की गयी l डॉ निर्मल कुमार पंत द्वारा विद्यार्थियों को हारमोनियम का अभ्यास कराया गया l कार्यक्रम मेँ संजय पांडे, सुनीता बोरा, भगवत सिंह बगडवाल, योगिता तिवारी, रेखा आर्या ने निर्णायक का काम किया।