IPL 2026: ​RCB vs GT: आज सजेगा आईपीएल का महामंच, आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच होगा महामुकाबला

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हुआ। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। आज आईपीएल का फाइनल खेला जाएगा।

गुजरात और आरसीबी के बीच मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें आज के मैच में भी फैंस को दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। आरसीबी ने क्वालीफायर-1 जीतकर लगातार दूसरे साफल फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं जीटी ने क्वालीफायर-2 जीतकर फाइनल का टिकट कटाया था। आरसीबी वर्सेस जीटी फाइनल भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -रजत पाटीदार और शुभमन गिल- आधा घंटा पहले क्रीज पर उतरेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रस‍िक सलाम डार, फिलिप साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव और सात्विक देसवाल।

गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन, गुरनूर बरार, मानव सुथार और जयंत यादव।