अल्मोड़ा: बालिका विद्या मंदिर में ‘कन्या भारती’ का गठन, छात्राओं ने बैलेट पेपर से चुनी अपनी ‘प्रधानमंत्री’ और ‘सेनापति’

अल्मोड़ा: विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बच्चों को देश के संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्थानीय बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में एक सराहनीय पहल की गई।

सराहनीय पहल

इसके तहत स्थानीय बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन में पूर्णतः लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ‘कन्या भारती’ का गठन किया गया। इस दौरान निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए गोपनीय बैलेट मतदान प्रणाली का उपयोग किया गया। लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए इस चुनाव में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया।

मुख्य पदों के परिणाम
• ​प्रधानमंत्री: जिज्ञासा अधिकारी
• ​सेनापति: संजना टम्टा
• ​अनुशासन प्रमुख: कृतिका जोशी
​विभिन्न विभागों का भी हुआ गठन

​छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए कन्या भारती के अंतर्गत विभिन्न विभागों का भी गठन किया गया, जिसमें विज्ञान विभाग, खेल-कूद विभाग, साज-सज्जा विभाग, बालिका शिक्षा विभाग, भोजन-जल विभाग, चिकित्सा विभाग, कंप्यूटर विभाग, पुस्तकालय विभाग, बागवानी विभाग और उत्सव विभाग शामिल रहें।
​शपथ ग्रहण और मार्गदर्शन

​चुनाव संपन्न होने के बाद प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र भारत के संविधान एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने और उन्हें आत्मसात् करने के लिए छात्राओं के लिए यह पहला और बेहद महत्वपूर्ण पायदान है।‌

दिया योगदान

इस संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया और कन्या भारती के सफल गठन में विभागाचार्या भगवती खोलिया, स्मिता जोशी और लता पाण्डेय ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।