जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तराखंड में मानसून के आगमन से पहले ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेशभर में जारी वर्षा के दौर के चलते पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, मैदानी जिलों में भी आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।