आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 02 जून 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​घर में किसी खास मेहमान के आने से रौनक और खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप उनकी खातिरदारी में व्यस्त रहेंगे और परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों में नई मिठास घोल देगा। पुराने मनमुटाव भी धीरे-धीरे खत्म होते नजर आएंगे। कामों को टालने की आदत आज नुकसान दे सकती है, इसलिए जरूरी काम समय पर निपटाएं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी मौजूदगी लोगों को प्रभावित करेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। धन लाभ होगा। हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं। अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी हर परिस्थिति में आपके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। संतान का जिद्दी स्वभाव आपकी चिंता बढ़ा सकता है, इसलिए उन्हें प्यार और समझदारी से संभालने की जरूरत होगी। उधार लेने से बचें, वरना बाद में आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज धन और आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम भी पूरे होने की संभावना है। यदि कोई प्रोजेक्ट या काम पैसों की वजह से अटका हुआ था, तो अब उसमें गति आएगी। सरकारी कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए किसी अच्छी योजना में निवेश करने का विचार कर सकते हैं। लंबे समय से अटका सरकारी मामला भी आज सुलझने के संकेत दे रहा है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज लेन-देन और पैसों से जुड़े मामलों में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके भीतर आगे बढ़ने और खुद को साबित करने की जबरदस्त इच्छा रहेगी। मेहनत से पीछे हटना आपके स्वभाव में नहीं होगा। परिवार में किसी से किया हुआ वादा निभाने के लिए आपको समय निकालना पड़ेगा। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आपकी मीठी वाणी और विनम्र व्यवहार आपको लोगों के बीच खास पहचान दिलाएगा। समझदारी से कही गई बातें आपके रिश्तों को मजबूत बनाएंगी। आप तरक्की की ओर तेजी से कदम बढ़ाएंगे और पुराने कर्ज उतारने की कोशिश में भी सफल हो सकते हैं। परिवार में एकजुटता और अपनापन बना रहेगा। हालांकि दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई पुरानी डील आखिरकार फाइनल हो सकती है, जिससे मन को राहत मिलेगी। स्वादिष्ट भोजन और जीवनसाथी के साथ बिताए गए पल रिश्तों में और गहराई लाएंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान बने, तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सफलता मिलेगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर फैसला सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है और जरूरी मेडिकल टेस्ट भी कराने पड़ सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जहां आपकी सक्रियता और ईमानदारी लोगों को प्रभावित करेगी। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा और जीवंत बना रहेगा। परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून देगा। शाम का समय परिवार और बच्चों के साथ सुखद बीतेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज का दिन धैर्य और संयम से काम लेने का संदेश दे रहा है। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। आप अपने लिए शॉपिंग कर सकते हैं और खुद पर खर्च करने का मन भी बनेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। खान-पान में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए खुद का ध्यान रखें। लंबे समय से जिस घर या प्रॉपर्टी को खरीदने की कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी आपका दिल खुश कर सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा और घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा।सामाजिक सम्मान में भी वृद्धि होने की संभावना है।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शानदार रहेगा। परीक्षा या पढ़ाई से जुड़े परिणाम उम्मीद से बेहतर आ सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके सम्मान में छोटी-सी पार्टी या सेलिब्रेशन भी हो सकता है। घूमने-फिरने की योजना बने, तो खर्चों पर नियंत्रण जरूर रखें। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी छवि निखरकर सामने आएगी और सम्मान मिलने के संकेत हैं। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज का दिन सफलता और सम्मान लेकर आएगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप कुशलता से पूरा करेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के संकेत हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। दिनभर सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखें। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। आज का दिन आपको धैर्य और समझदारी बनाए रखने की सीख देगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। खर्चों को नियंत्रित रखें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।