उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में प्री मानसून की फुहारों से बदला मौसम, पहाड़ों से लेकर मैदानों में आज भी बारिश के आसार

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तराखंड में मौसम इन दिनों पूरी तरह मेहरबान बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा है और धूप-बादलों की आंख-मिचौनी के बीच हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज बुधवार को राज्य के पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ बारिश व 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन राज्यभर में मौसम का बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व धूप के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।