नैनीताल: दीजिए बधाई: कुमाऊं विवि की शोधार्थी मनीषा जोशी अमेरिका के प्रतिष्ठित ‘ACS एग्रो जर्नी अवार्ड’ से सम्मानित, विश्व भर से केवल दो का हुआ चयन

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी मनीषा जोशी को बधाई दीजिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड और देश का मान बढ़ाया है।

दी शुभकामनाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीषा जोशी ने 23 से 27 अगस्त तक अमेरिका के शिकागो में आयोजित ‘ACS फॉल 2026 नेशनल मीटिंग’ में हिस्सा लिया। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्होंने “थाइमस लिनेरिस बेंथ. एसेंशियल ऑयल ऐज अ नेचुरल एंटीबैक्टीरियल एजेंट फॉर सस्टेनेबल क्रॉप प्रोटेक्शन” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उनके इस अध्ययन में थाइमस लिनेरिस के आवश्यक तेल के जीवाणुरोधी गुणों को टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल फसल संरक्षण के विकल्प के रूप में रेखांकित किया गया है। उन्हें अमेरिकन केमिकल सोसाइटी (ACS) के एग्रो डिवीजन द्वारा वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘एसीएस एग्रो जर्नी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष यह वैश्विक सम्मान दुनिया भर से केवल दो शोधार्थियों को मिला है, जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व मनीषा जोशी ने किया। पुरस्कार के रूप में उन्हें प्रमाण पत्र के साथ 2,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.65 लाख रुपये) की धनराशि प्रदान की गई है।