अल्मोड़ा: एसएसजे विवि ने बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का जारी किया परिणाम, आज दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे काउंसिलिंग पंजीकरण


अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय ने संयुक्त राज्य बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

परिणाम घोषित

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम ‘समर्थ पोर्टल’ तथा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण यानी काउंसिलिंग की तिथियां भी घोषित कर दी हैं।काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज दोपहर 3:00 बजे से ऑनलाइन शुरू की जा रही है। सभी अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 4 सितंबर को शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है।