उत्तराखंड: उत्तराखंड में लंबे समय से सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे बेरोजगार लैब तकनीशियनों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य महानिदेशक स्तर से लैब तकनीशियनों की सेवा नियमावली और नई भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
भेजा प्रस्ताव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संघ के अध्यक्ष आशीष खाली और महासचिव मयंक राणा ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों ने हाल ही में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने डीजी हेल्थ को अपनी समस्याओं और लंबे समय से लंबित पड़ी भर्तियों से अवगत कराया था। इस मुलाकात के बाद ही महानिदेशालय ने सक्रियता दिखाते हुए आईपीएचएस (IPHS) मानकों के अनुसार पदों का नया प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इस प्रस्ताव में पूर्व में भेजे गए प्रस्तावों और उनके संदर्भों का भी जिक्र किया गया है।
कहीं यह बात
वहीं अपनी मांगों को लेकर ‘मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ’ के बैनर तले बेरोजगारों का आंदोलन लगातार जारी है। बुधवार को एकता विहार स्थित धरना स्थल पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का बेमियादी धरना 16वें दिन भी जारी रहा। युवाओं का साफ कहना है कि जब तक सरकार उनकी सभी जायज मांगें पूरी नहीं कर देती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।