अल्मोड़ा: उपलब्धि: ‘विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026’ में तकनीकी अधिकारी बने हिमांशु परगई, देश-प्रदेश का नाम किया रोशन

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के देवभूमि का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर बढ़ा है। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (श्री सदाशिव परिसर, पुरी) के योग विज्ञान एवं आध्यात्म विद्याशाखा के छात्र हिमांशु परगई को ‘विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप 2026’ के लिए तकनीकी अधिकारी के रूप में चुना गया है।

योग यात्रा का सफर

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली इस बड़ी उपलब्धि से पूरे देश सहित उत्तराखंड और उनके गृह जनपद अल्मोड़ा में खुशी की लहर है। हिंमाशु परगई की योग यात्रा का सफर ‘योगनिलयम’ (योग एवं वैदिक अध्ययन शोध संस्थान) से शुरू हुआ था। वे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा और देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज (हरिद्वार) के पूर्व छात्र भी रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब हिमांशु ने वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हो; इससे पहले भी वे एशियन योगासन चैंपियनशिप में तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि योगासन के क्षेत्र में उनके कड़े समर्पण, विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
दी बधाई और शुभकामनाएं

​अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने वाले हिमांशु परगई की इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई दी है। जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्या, योगनिलयम शोध संस्थान, अल्मोड़ा, के निदेशक डॉ. प्रेम प्रकाश पांडेय, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, देव संस्कृति विश्विद्यालय के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या , अल्मोड़ा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन , विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र के संयोजक दीपक पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकार डॉ. योगेश पुरोहित, सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा जी, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, पूर्व विधायक अल्मोड़ा कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलखपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला आदि गणमान्य लोगों ने भी हिमांशु की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।