अल्मोड़ा: एसएसजे विवि के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 18 जून को आयोजित होगा पहला दीक्षांत समारोह

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय के छात्रों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। विश्वविद्यालय अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करने वाला है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार यह दीक्षांत समारोह आगामी 18 जून को आयोजित होगा। इस गौरवशाली पल में 43 मेधावी शोधार्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनके नाम के आगे हमेशा के लिए ‘डॉक्टर’ का सम्मान जुड़ जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन सभी सफल छात्र-छात्राओं की सूची भी जारी कर दी है। वहीं विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी के विवरण (नाम, विषय आदि) में कोई त्रुटि है और वे उसमें संशोधन कराना चाहते हैं, तो वे 7 जून तक निर्धारित प्रारूप में अपनी जानकारी coessjualmora@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।