अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में शोध करने की इच्छा रखने वाले मेधावी छात्रों के लिए जरूरी खबर है।
पीएचडी कार्यक्रम
मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2025-26 के लिए प्री-पीएचडी कोर्स वर्क प्रवेश परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि के कुल 22 विभागों में पीएचडी की सीटें रिक्त हैं, जिन पर प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
जून में परीक्षा
इसके लिए आवेदन शुरू 08 जून 2026 से होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 2026 है। प्रवेश परीक्षा 06 जुलाई 2026 (अल्मोड़ा परिसर में) होगी। साक्षात्कार 20 जुलाई 2026 को होगा। जिन अभ्यर्थियों ने UGCNET, UGC-CSIR-NET, GATE या CEED परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें इस लिखित प्रवेश परीक्षा से छूट दी गई है। हालांकि, इन छात्रों को भी सीधे साक्षात्कार और काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य होगा।