अल्मोड़ा: भाजपा की  हुई मासिक बैठक, ‘बूथ मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने’ का लिया संकल्प

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा की मासिक बैठक आज चौघानपाटा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी सबसे बड़ी शक्ति इसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है और यही कारण है कि भाजपा निरंतर जनता का विश्वास प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है, जबकि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास और सुशासन की नई मिसाल स्थापित हो रही है। महेश नयाल ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ होता है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावों के समय सक्रिय रहने वाला संगठन नहीं है, बल्कि वर्षभर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और दुष्प्रचार का तथ्यात्मक जवाब दें।

किया यह आह्वान

नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि अल्मोड़ा नगर मंडल संगठनात्मक दृष्टि से लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के कारण पार्टी की विचारधारा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। संगठन की सफलता का श्रेय जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि नगर मंडल आगामी दिनों में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, जिससे संगठन और समाज के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और जरूरतमंद लोगों को इनका लाभ दिलाने में सहयोग करें। विनीत बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। समान नागरिक संहिता लागू करने, नकल विरोधी कानून, निवेश को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जैसे अनेक ऐतिहासिक निर्णयों से प्रदेश नई दिशा की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं और जनता के साथ सतत संवाद बनाए रखें।बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए विभिन्न दायित्वों का निर्धारण भी किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की मजबूती और प्रदेश के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।

रहें उपस्थित

बैठक का संचालन अर्जुन बिष्ट और देवेंद्र भट्ट ने किया,जिलाध्यक्ष महेश नयाल,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला , निकाय प्रकोष्ठ सह संयोजक कैलाश गुरुरानी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक,दिनेश मठपाल,,मीरा मिश्रा,आनन्द भोज, राहुल जोशी, दीपा अधिकारी, दीपक सिंह भण्डारी,पंकज जोशी, मनोज जोशी,सौरभ वर्मा, निशा बिष्ट, मनीष जोशी, गोविन्द मटेला, दिव्या जोशी, संजय जोशी, राजीव गुरुरानी
नीरज सांगा,कमला तिवारी, सुधीर कुमार, हरीश कनवाल, मनोज तिवारी, गौरव भंडारी,आदि लोग उपस्थित रहे।