अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है।
पुलिस की कार्यवाही
जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। इसी क्रम दिनांक 06.06.2026 को थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार व प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा सुनील धानिक के नेतृत्व में थाना भतरौजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा बाड़ीकोट तिराह भिकियासैंण पर चेकिंग के दौरान मारुति स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या UK 18 V 5195 में बैठे 04 अभियुक्तगण के कब्जे से 07 लाख कीमत का 28 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद कर चारों तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन को NDPS एक्ट के तहत सीज किया गया। इस संबंध में थाना भतरौजखान में मुकदमा FIR N0-12/26, धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड/बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण-
1. गुरदयाल सिंह उम्र- 31वर्ष पुत्र लक्खा सिंह, निवासी- कचनालगाजी, नियर उजाला अस्पताल काशीपुर, जिला- ऊधम सिंह नगर।
2. हरदयाल सिंह उम्र- 28वर्ष पुत्र लक्खा सिंह, निवासी- कचनालगाजी, नियर उजाला अस्पताल काशीपुर, जिला-ऊधम सिंह नगर।
3. हरप्रीत सिंह उम्र- 31वर्ष पुत्र जागीर सिंह, निवासी ग्राम लोहारी, मानपुर जिला- रामपुर उ0प्र0।
4. हरप्रीत सिंह उम्र- 20वर्ष पुत्र जसवीर सिंह, निवासी- वार्ड न0-1 नियर प्राईमरी स्कूल गड्डा कालोनी काशीपुर, जिला-ऊधम सिंह नगर।
आपराधिक इतिहास-
हरप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह के विरुद्ध पूर्व में थाना सल्ट में FIR NO-05/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है।
अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
बरामदगी- 28 Kg अवैध गांजा बरामद।
कीमत- 7,00,000/- रुपये।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. उपनिरीक्षक संजय जोशी, चौकी प्रभारी भिकियासैंण
2. हे0कानि0 समीम अहमद थाना, भतरौजखान
3. हेड कानि0 अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि0 नीरज पाल, एसओजी अल्मोड़ा