अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) द्वारा आज देश के वीर सपूत शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
दी श्रद्धांजलि
आज दिनांक 09 जून 2026 को सुबह 10:30 बजे आयोजित एक शोक सभा में परिषद के पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने एकत्र होकर शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर सैन्य अधिकारी के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया। उपस्थित सभी लोगों ने शहीद के आदर्शों और उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का सामूहिक संकल्प लिया।। गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में संचालित ‘ऑपरेशन झेरोवाली अभियान’ के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।
रहें उपस्थित
इस श्रद्धांजलि सभा में कैप्टन केशव दत्त पांडे, पी. जी. गोस्वामी, कैप्टन त्रिलोक सिंह, कैप्टन महेंद्र सिंह मनराल, सूबेदार विनोद गिरी, मा. सु. सुरेन्द्र लाल टम्टा, कैप्टन आनंद सिंह गैड़ा, हवलदार सुरेश असवाल, हवलदार दान सिंह, हवलदार नरेन्द्र कुमार वर्मा, मा. सु. दीवान सिंह बिष्ट, नंदन सिंह सेमवाल सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।