उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने राज्य की महिला कर्मचारियों को करवा चौथ के पावन पर्व पर बड़ी राहत दी है। राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति के बाद शासन ने 29 अक्टूबर 2026 (गुरूवार) को प्रदेश की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
इन संस्थानों में लागू रहेगा अवकाश
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना (संख्या: 1501/xxxi(15)G/26-74(सा०)/2016) के अनुसार यह अवकाश निम्नलिखित स्थानों पर कार्यरत सभी महिला कार्मिकों के लिए लागू रहेगा।
• राजकीय / शासकीय कार्यालय
• अशासकीय कार्यालय
• शैक्षणिक संस्थान (स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय)
• शासकीय प्रतिष्ठान
जारी किया आदेश
यह आदेश उत्तराखंड शासन के सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि उच्च न्यायालय नैनीताल के निबंधक, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के सचिव, समस्त विभागाध्यक्षों, मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है।