जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। उत्तराखंड के मैदानी इलाके इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। तेज धूप से लोग बेहाल है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत मेहरबान बना हुआ है। पहाड़ों में आंशिक बादलों के बीच कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले एक से दो दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो से तीन दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।