आज 11 जून 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी और कामों की अधिकता के कारण भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। हालांकि दिन के मध्य तक कुछ ऐसे शुभ समाचार मिलेंगे जिससे आपकी परेशानियां काफी हद तक कम होंगी। भाग्य का साथ मिलने से धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को नए संपर्कों से फायदा मिलेगा। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन संतुलन और समझदारी से काम लेने का है। यदि आप धैर्य और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ेंगे तो कई अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके फैसलों की सराहना होगी और लंबे समय से रुके कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी तथा लेन-देन से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी या प्रमोशन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं और संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। घर की मरम्मत, वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान पर धन खर्च हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। करियर और कारोबार में कुछ मामलों में सफलता मिलेगी तो कुछ जगह निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी करने वाले लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा और ऑफिस का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और संतान की उपलब्धियों से गर्व महसूस होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन निवेश करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज अपने गुस्से और वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे भविष्य में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि धन हानि या अनावश्यक खर्च की स्थिति बन सकती है। व्यापार में लाभ कम होने से मन परेशान रह सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज का दिन सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम करने के तरीके की सराहना होगी और अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। नई नौकरी में कार्यरत लोगों को ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। कानूनी मामलों में राहत मिलने के योग हैं और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा तथा नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। रोजगार और करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने के संकेत हैं। बेरोजगार लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की जरूरत है तभी सफलता मिलेगी। दांपत्य और प्रेम जीवन में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी और पुराने रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में नए संपर्क लाभ दिलाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन मेहनत और सफलता दोनों लेकर आएगा। व्यापार करने वाले लोगों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन उसका अच्छा परिणाम भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे तनाव महसूस होगा। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखना ही उचित रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें. किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि आलस्य से बचना होगा, नहीं तो अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नए कार्यों में निवेश करने के अवसर प्राप्त होंगे और भविष्य में उससे अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। संतान की ओर से सहयोग और खुशखबरी मिलने के योग हैं। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सरकारी नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज का दिन संयम और धैर्य से काम लेने का है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। आपकी बुद्धिमानी और अनुभव से कई कठिन कार्य पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे और लंबे समय से चल रहे कानूनी विवादों में राहत मिल सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है या नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।