अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में और अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में अनामिका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 8//06/2026 व 14/06/2026 को “सड़क सुरक्षा:जीवन रक्षा” सात दिवसीय जागरूकता अभियान के अनुक्रम में आज दिनांक 12/06/2026 को जिला न्यायालय परिसर के सभागार में अधिकार मित्रों हेतु फस्ट रिस्पोन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दी यह जानकारी
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया एवं उपस्थित अधिकार मित्रों को यातायात के नियमों / संकेतों, राहवीर योजना 2025, आदि की जानकारी दी गई । अखिलेश चौहान,संभागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा सड़क सुरक्षा के नियमों ,राहवीर को पुरस्कृत करना-गुड सेमेरिटन अर्थात सड़क दुर्घटना में पीड़ित की मदद करने वाले व्यक्ति जिसने पीड़ित की मदद स्वर्ण काल(Golden hour) एक घंटे के भीतर की गई हो, ऐसे व्यक्ति को भारत सरकार परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रोड सेफ्टी सैल के तहत चलायी जा रही” राहवीर”योजना के तहत चयनित कर 25,000 रु तक नगद रशि तथा प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा आदि की जानकारी प्रदान की गई।
बांटे पंपलेट
पंकज डंगवाल एवं टीम (SDRF) द्वारा आपदा से बचाव के तरिके,कर्तव्य, सी . पी.आर.आदि के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य विभाग से डा० नीरज सुप्याल द्वारा प्राथमिक उपचार , काल फार हैल्प, बर्न केस, स्नेक बाइट, आदि विषय में बताया गया। कार्यक्रम संचालन नरेन्द्र सिंह महिपाल द्वारा किया गया एव पंफ्लेट वितरित किये गए।