अल्मोड़ा: UKSSSC परीक्षा-2026: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई परीक्षा, पुलिस हाई अलर्ट मोड पर, एसएसपी अल्मोड़ा ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में आज दिनांक 14.06.2026 को आयोजित उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। साथ ही एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस रहीं अलर्ट

जिसमें समस्त पुलिस बल को पूर्व में ब्रीफ कर ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गये।सभी परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी (DFMD) एवं एचएचएमडी (HHMD) के माध्यम से सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की गई। जनपद एलआईयू एवं एसओजी टीमें लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए थे। ‌किसी भी परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने से रोकने हेतु गहन चेकिंग की गई। परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य निगरानी माध्यमों से गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक एवं झूठी खबरें फैलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।