अल्मोड़ा: खेल महाकुंभ सीएम चैंपियनशिप: अंडर-19 तीरंदाजी टीम ने जीता कांस्य पदक, जिले में खुशी की लहर

​अल्मोड़ा: खेल महाकुंभ सीएम चैंपियनशिप ट्रॉफी में अल्मोड़ा के युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए जिले का नाम रोशन किया है।

जीता मेडल

इस प्रतियोगिता के तहत आयोजित इंडियन राउंड तीरंदाजी (अंडर-19 बालक वर्ग) में अल्मोड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक विजेता टीम में प्रियांशु टम्टा, राजन फर्त्याल, लक्ष्य बिष्ट और गणेश फर्त्याल शामिल रहे। खिलाड़ियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन और पदक जीतने पर खेल प्रेमियों और प्रशासनिक अधिकारियों में भारी उत्साह है।
​
दी शुभकामनाएं

टीम की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके अलावा विक्रम भंडारी, विजय मेहरा, संजय अधिकारी, रीता बिष्ट, राजेंद्र राणा, कैलाश मेहरा, हरीश गोस्वामी, पूजा मेहरा, प्रेम रावत और यशवंत समेत अनेक खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।