अल्मोड़ा: देश भर में चर्चाओं में रही नीट यूजी (NEET-UG) प्रवेश परीक्षा की 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
बैठक का आयोजन
इस परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें बताया कि अल्मोड़ा जिले में इस पुनर्परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 504 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा बीटीकेआईटी (BTKIT), द्वाराहाट व केंद्रीय विद्यालय, रानीखेत में आयोजित होगी।
परीक्षा से एक दिन पहले जाँचे जाएंगे जैमर और सीसीटीवी
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा से ठीक एक दिन पहले परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करें और यदि कोई कमी पाई जाती है, तो उसे तत्काल दूर करें। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रों पर लगाए जाने वाले CCTV कैमरों और जैमर की कार्यक्षमता का परीक्षण भी एक दिन पहले ही अनिवार्य रूप से कर लिया जाए।
रहें मौजूद
कलक्ट्रेट में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) हरबंश सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी, एसडीएम (SDM) सुनील कुमार और मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) चंदन सिंह बिष्ट समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।