अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की किल्लत और ट्रैफिक जाम की समस्या से अब स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जल्द ही राहत मिलने वाली है।
लोगों को मिलेगी राहत
मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा-हल्द्वानी राजमार्ग पर स्थित दुगालखोला में एक आधुनिक बहुमंजिला चौपहिया वाहन पार्किंग बनाने की तैयारी तेज हो गई है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (DLDA) ने इसके लिए चयनित भूमि का सर्वे कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।दुगालखोला में बनने वाली इस नई पार्किंग से इस समस्या का स्थाई समाधान निकलने की उम्मीद है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा करवाए गए इस तकनीकी सर्वे में विशेषज्ञों की टीम ने चयनित भूमि को बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए पूरी तरह उपयुक्त और सुरक्षित पाया है। विशेषज्ञों से हरी झंडी मिलने के बाद अब विभाग द्वारा इस पार्किंग परियोजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस प्रस्ताव को जल्द ही अंतिम मंजूरी और बजट आवंटन के लिए शासन (सरकार) को भेजा जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलते ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।