उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पंहुच रहे हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी सोमवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिमालयी तीर्थस्थलों बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे।
की पूजा-अर्चना
इस दौरान उन्होंने दोनों पवित्र मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश अंबानी सुबह करीब 10 बजे अपने हेलीकॉप्टर से बद्रीनाथ हेलीपैड पर उतरे। वे पूरी तरह से पारंपरिक पहनावे में नजर आए। मंदिर परिसर पहुंचने पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं का उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अधिकारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर उतरने के लगभग 20 मिनट बाद अंबानी भगवान बद्रीविशाल के गर्भगृह पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष पूजा-पाठ किया। पूजा संपन्न होने के बाद उन्होंने मंदिर समिति के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
दिया इतने करोड़ का दान
साथ ही उन्होंने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) को कुल 10 करोड़ रुपये (5-5 करोड़ रुपये दोनों मंदिरों के लिए) का दान दिया।