अल्मोड़ा: स्यूना मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव: कलश स्थापना के साथ शुरू हुई देवी भागवत कथा, पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत स्यूना में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर धार्मिक माहौल के बीच श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हो गया है।

लगाएं जय मां के जयकारे

जिसमें इस कथा के पहले दिन क्षेत्र में महिलाओं द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा इलाका मां के जयकारों और भजन-कीर्तनों से गुंजायमान हो उठा। आज गुरुवार को स्यूना और आसपास के विभिन्न गांवों से महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर मंदिर परिसर पहुंचीं। यहां से शुरू हुई कलश यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पहले दिन की कथा का श्रवण किया और मां के जयकारे लगाए।

विधि-विधान से हुई मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा

अनुष्ठान के तहत पुरोहित विजयानंद जोशी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूर्वांग पंचांग, कलश स्थापना और व्यास पूजन संपन्न कराया। इसके साथ ही मंदिर में भगवती माता, शिव-पार्वती, राम दरबार, राधा-कृष्ण, हनुमान, गोलू देवता और नंदी महाराज की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कर उन्हें स्थापित किया गया। कथा वाचक ने श्रद्धालुओं को श्रीमद् देवी भागवत कथा के महत्व को समझाते हुए मां के विभिन्न कल्याणकारी रूपों का सुंदर वर्णन किया।

रहें मौजूद

इस धार्मिक महोत्सव में मुख्य यजमान दीपक सिंह बिष्ट के साथ ही हरीश मेहता, संजय सिंह बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, बची सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।