उत्तराखंड: लंबे संघर्ष के बाद 58 नर्सिंग अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची हुई जारी, युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना साकार

​उत्तराखंड: उत्तराखंड में नर्सिंग एकता मंच के लंबे और निरंतर प्रयासों को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के सचिव सुनील सिंह ने काफी समय से अटकी 58 अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षा सूची) जारी कर दी है।

यह सूची जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूची जारी होते ही चयनित बेरोजगार अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस सफलता के पीछे नर्सिंग एकता मंच की अहम भूमिका रही। मंच ने अभ्यर्थियों के अधिकारों की लड़ाई को अदालत से लेकर शासन और उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के समक्ष मजबूती से उठाया। चयन सूची जारी होने पर नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने सभी 58 नवचयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं।