उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रहा आस्था का सैलाब: बना नया रिकॉर्ड, इतने लाख श्रद्धालु पंहुचे दर्शन को

उत्तराखंड: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। चारधाम यात्रा का आगाज अप्रैल माह से हुआ था। जो जारी है। वहीं चारों धामों में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ रहा है।

श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देवभूमि में यात्रा शुरू हुए 61 दिन पूरे हो चुके हैं और श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 37 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। जिसमें बाबा केदार के दर्शन के लिए अब तक सबसे अधिक 12,61,397 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। भगवान विशाल के दर्शन के लिए 11,67,460 श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई है। मां गंगा के उद्गम स्थल पर अब तक 6,17,417 भक्त पहुंचे हैं। यमुना जी के दर पर अब तक 5,83,759 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।