उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में उमस का सितम, 8 जिलों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी, 29 जून से भारी बारिश की चेतावनी

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जबकि पहाड़ी जिलों में आंशिक बादलों के बीच रुक-रुक कर बारिश और तेज बौछार का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। वहीं, 29 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज बारिश की संभावना है। इसी दौरान मानसून के उत्तराखंड में प्रवेश करने की भी उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, टिहरी और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।