इस राज्य में नशे पर कड़ा प्रहार: सरकारी भर्तियों में ‘एंटी-चिट्टा टेस्ट’ होगा अनिवार्य, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में बढ़ते नशे के खतरे, विशेषकर ‘चिट्टे’ (सिंथेटिक ड्रग) के प्रचलन को जड़ से खत्म करने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है।

लिया यह निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में प्रदेश के कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत ने घोषणा की है कि अब भविष्य में होने वाली सभी सरकारी भर्तियों के लिए उम्मीदवारों का ‘एंटी-चिट्टा टेस्ट’ अनिवार्य होगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल पुलिस की कार्रवाई तक सीमित नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा, “इसे एक व्यापक सामाजिक आंदोलन बनाना होगा। इसमें अब प्रशासन की जवाबदेही तय की जाएगी और सभी जिलों के उपायुक्तों (डीसी) के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया जाएगा।” सरकार ने स्पष्ट किया है कि नशे के धंधे में शामिल किसी भी बड़े नाम को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।