जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज 2 जुलाई को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी, नैनीताल एवं बागेश्वर जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों में भारी वर्षा तथा पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक सतर्कता एवं एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। उत्तराखंड में इस साल मॉनसून पिछले साल की अपेक्षा लगभग दस दिन की देरी से आया है, पिछले साल 20 जून को मॉनसून आया था। आने वाले तीन से चार दिन मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 जुलाई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।