अल्मोड़ा: लमगड़ा सड़क हादसा: एएसपी हरबन्स सिंह ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलिया-बैगनिया रोड पर बीते 29 जून 2026 को दुखद सड़क हादसा हो गया। इसी क्रम में 2 जुलाई 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया।


​दुर्घटना के कारणों की समीक्षा

​अपर पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटनास्थल का सूक्ष्म अवलोकन किया और सड़क की भौतिक स्थिति व भौगोलिक परिस्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद स्थानीय अधिकारियों से घटना से जुड़े हर पहलू पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अब तक किए गए राहत व बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की।जांच प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए एएसपी हरबन्स सिंह ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और आम जनता के बीच सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया।

रहें मौजूद

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष लमगड़ा, प्रमोद पाठक भी मौजूद रहे।