अमरनाथ यात्रा 2026: भोले के जयकारे के साथ शुरू हुई बाबा बर्फानी की यात्रा, 13,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिवधाम के लिए रवाना हुए भक्त

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बेताब श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 यानी आज से शुरू हो गई है। जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

पहला जत्था रवाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना भी हो चुका है। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और लोग भोले शंकर के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मान्यता है कि यहीं भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर होने का रहस्य सुनाया था। इस कथा का हर पड़ाव आज भी यात्रा मार्ग पर मौजूद है।

अमरनाथ यात्रा तीर्थों का तीर्थ

अमरनाथ यात्रा हिन्दू धर्म का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। यह भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश की राजधानी श्रीनगर के उत्तर-पूर्व में 135 किमी दूर समुद्रतल से 13,600 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इस गुफा की लंबाई (भीतर की ओर गहराई) 19 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर है। गुफा 11 मीटर ऊंची है। अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है, क्योंकि यहीं पर भगवान शिव ने मां पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था।