उत्तराखंड पीसीएस-2024: हाईकोर्ट के निर्देश पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किए पीसीएस परीक्षा के प्राप्तांक, ऐसे करें चेक

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ‘उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024’ में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के प्राप्तांकों का अनुक्रमांकवार विवरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया है। यह जानकारी आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडे द्वारा दी गई है। आयोग ने यह कदम माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल में दायर रिट याचिका संख्या 382/2026 (दीपक कुमार व अन्य बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य) में 1 जुलाई 2026 को पारित अंतिम निर्णय और आयोग द्वारा 3 जुलाई 2026 को प्राप्त अनुमोदन के अनुपालन में उठाया है।