उत्तराखंड की ऐतिहासिक पहल: देश के पहले समर्पित महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का पहला बैच तैयार, 30 छात्राओं का हुआ चयन


उत्तराखंड: उत्तराखंड में देश के पहले समर्पित महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की शुरुआत की है। चंपावत जिले के लोहाघाट में स्थित इस संस्थान ने अपने प्रथम शैक्षणिक सत्र के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। साथ ही इसके परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।

इतने छात्राओं का हुआ चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉलेज के पहले बैच के लिए राज्य भर से 30 प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन किया गया है। ये छात्राएं अब इस अत्याधुनिक संस्थान में एक साथ खेल प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगी। सरकार का मानना है कि यह स्पोर्ट्स कॉलेज न केवल उत्तराखंड में एक मजबूत ‘खेल संस्कृति’ विकसित करेगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी एक सशक्त माध्यम बनेगा। राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए चयनित छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।