उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।
PMU का गठन
जिसमें बीते दिनों कैबिनेट बैठक में युवाओं को विदेशों में नौकरी दिलाने के लिए ‘प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट’ (PMU) के गठन को मंजूरी दे दी गई है। दरअसल वर्तमान में कौशल विकास योजना के तहत सहसपुर स्थित ‘स्किल हब’ में ‘विदेश रोजगार प्रकोष्ठ’ का संचालन किया जा रहा है। हालांकि, अभी इस प्रकोष्ठ का कोई व्यवस्थित ढांचा नहीं है और विभागीय अधिकारियों द्वारा ही यह कार्य किया जा रहा है। इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए सरकार ने इस प्रकोष्ठ को मजबूती देने और इसे पेशेवर बनाने के लिए पीएमयू के गठन का निर्णय लिया है। जो युवाओं को विदेश भेजने की पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाएगी।
सात विशेषज्ञ पदों का होगा सृजन
पीएमयू को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने सात महत्वपूर्ण पदों के सृजन को स्वीकृति दी है। इसमें-
1. अंतरराष्ट्रीय सलाहकार
2. महाप्रबंधक, विदेश सेवायोजन
3. प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रबंधक
4. जनसंपर्क एवं अनुबंध प्रबंधक
5. प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सहायक
6. जनसंपर्क एवं अनुबंध प्रबंधक सहायक
7. डाटा एंट्री ऑपरेटर